स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल जगत ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल जगत ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल जगत ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 15 अगस्त (हि.स.)। देश आज खुशी और उल्लास के साथ अपना 74 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया है। इस अवसर पर खेल जगत ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट किया, "हमारे महान देश और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! विशेष कर उनको जो अपने परिवार से दूर रहते हैं और हमें सुरक्षित रखने के लिए सीमा पर लड़ रहे हैं। जय हिंद।" स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे देश को आजादी मिली और कहा कि देश जल्द ही कोरोनोवायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में जीत हासिल करेगा। अश्विन ने ट्वीट किया,"जलियावाला बाग हत्याकांड ने मेरे दिल को दहला दिया, स्वदेशी आंदोलन ने मेरे दिल को गर्व से भर दिया। हमने 1947 में खुद को आजाद करने के लिए मार्च किया और अब हम जल्द ही कोरोना महामारी से उबरने के लिए मार्च करेंगे। आज एक अरब भारतीयों को आजादी की शुभकामनाएं।" भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने भी कहा कि देश इस साल एक साहसी मोर्चा दिखा कर विजयी होगा। उन्होंने ट्वीट किया,"हजारों लोगों ने अपने जीवन को शहीद कर दिया ताकि हम स्वतंत्रता प्राप्त कर सकें। आइए ऐसे नागरिक बनें जो उस बलिदान का सम्मान करते हैं और हमारे देश को गौरव दिलाते हैं। 2020 सभी के लिए एक कठिन वर्ष रहा है, लेकिन भारत की साहसी भावना के साथ,एकजुट होकर हम जीतेंगे।" भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, महिला क्रिकेटर मिताली राज और भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। मिताली राज ने ट्वीट किया,"सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। इस महान दिन पर हमारे सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद करें और कोरोना वारियर्स को सलाम करें जो हमारे लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। सभी आत्मनिर्भर होने की दिशा में काम करने का संकल्प लें और राष्ट्र निर्माण में भाग लें।" सहवाग ने ट्वीट किया,"स्वतंत्रता का अर्थ है स्वतंत्रता का आनंद लेना और दूसरों को भी सशक्त बनाने के लिए उन्हें ऐसा करने देना। भारत की स्वतंत्रता को संभव बनाने के लिए लड़ने वाले सभी लोगों का आभार। भगवान भारत को आशीर्वाद दें और भारत आत्मनिर्भर देश बने।" रानी ने ट्वीट किया,"आज का दिन इस महान देश का हिस्सा होने पर गर्व महसूस करने का दिन है। स्वतंत्रता की यह भावना हम सभी को जीवन में सफलता और गौरव दिलाती है। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।" बता दें कि इस वर्ष, कोरोना महामारी के कारण स्वतंत्रता दिवस समारोह एक अलग तरीके से आयोजित किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन सामाजिक दूरियों के मानदंडों को ध्यान में रखते हुए किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in