लौह पुरुष की जयंती पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता हुए पुरस्कृत
लौह पुरुष की जयंती पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता हुए पुरस्कृत

लौह पुरुष की जयंती पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता हुए पुरस्कृत

प्रयागराज,31 अक्टूबर(हि.स.)। लौहपुरूष सरदार वल्लाभभाई पटेल की जयंती पर उतरांव के मण्डौर गांव में पांच हजार मीटर एवं 16 सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में पांच हजार मीटर में वीरेन्द्र कुमार यादव एवं 16 सौ मीटर में दूधनाथ यादव प्रथम विजेता बने। दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन समाजसेवी साकेत सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नागेन्द्र सिंह ने कहा कि मानव जीवन के लिए खेल बहुत ही आवश्यक है। वर्तमान में युवा खेल के प्रति कम और मोबाइल के प्रति अधिक आकर्षित हो रहे हैं। जिसका भविष्य में बहुत दुष्प्रभाव पड़ेगा। जबकि खेल से शारीरिक एवं मानसिक दोनों का विकास होता है। कार्यक्रम का संचालन कन्हैया यादव ने किया। इस अवसर पर नवीन कुमार सिंह, पवन सिंह वीडियो, मानसिंह, हरकेश विश्वकर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, विजय दुबे, बेलाल अहमद, यशवंत सिंह, मनोज सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा, दिनेश कनोजिया, हर्ष सिंह, विनोद प्रजापति, कौशल सिंह, विपिन यादव, अनुपम सर्वेश गौरव निलेश गगन राममोहन आदि लोग उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in