रहाणे ने फिडे शतरंज ओलंपियाड का संयुक्त विजेता होने पर भारतीय टीम को दी बधाई
रहाणे ने फिडे शतरंज ओलंपियाड का संयुक्त विजेता होने पर भारतीय टीम को दी बधाई

रहाणे ने फिडे शतरंज ओलंपियाड का संयुक्त विजेता होने पर भारतीय टीम को दी बधाई

नई दिल्ली, 31 अगस्त (हि.स.)। भारतीय बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे ने सोमवार को फिडे शतरंज ओलंपियाड का संयुक्त विजेता होने पर भारतीय टीम को बधाई दी और कहा कि राष्ट्र के लिए यह "गौरव का क्षण" है। रहाणे ने ट्वीट किया, फिडे शतरंज ओलंपियाड का संयुक्त विजेता घोषित किए जाने पर टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई। हमारे लिए एक राष्ट्र के रूप में गर्व का क्षण।" भारत को ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड के फाइनल मुकाबले में रूस के साथ संयुक्त विजेता घोषित किया गया। भारत ने पहली बार इस ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीता है, जबकि रूस ने इसे 24 बार (18 बार सोवियत संघ) जीता है। फाइनल में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति हो गई जब भारतीय टीम के सदस्य निहाल सरीन और दिव्या देशमुख का इंटरनेट कनेक्शन चला गया। शतरंज ओलंपियाड के फाइनल में दूसरे राउंड में ऐसा हुआ, जिसके बाद भारत ने आधिकारिक अपील की। इसकी जांच के बाद फिडे अध्यक्ष आर्केडी ड्वोरकोविक ने दोनों टीमों को ही स्वर्ण पदक देने का फैसला किया। यह पहली बार है जब अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) ने ऑनलाइन प्रारूप में ओलंपियाड का आयोजन करवाया है। कोविड-19 महामारी की वजह से ऐसा किया गया। इस दौरान भारतीय टीम में विदित गुजराती, पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद, कोनेरू हंपी, डी हरिका, आर प्रागनानंदा, पी हरिकृष्णा, निहाल सरीन और दिव्या देशमुख ने फाइनल मुकाबले में रूस के खिलाफ देश का प्रतिनिधित्व किया। इससे पहले, ओलंपियाड में भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2014 में आया था जब भारतीय टीम कांस्य पदक के साथ लौटी थी। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in