जादोन सांचो कहीं नहीं जा रहे हैं: हैंस-जोआचिम वत्ज़के
जादोन सांचो कहीं नहीं जा रहे हैं: हैंस-जोआचिम वत्ज़के

जादोन सांचो कहीं नहीं जा रहे हैं: हैंस-जोआचिम वत्ज़के

लंदन, 15 अगस्त (हि. स.)। बोरूसिया डॉर्टमुंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैंस-जोआचिम वत्ज़के का कहना है कि उनका क्लब इस साल गर्मियों में कोई बड़ी साइनिंग नहीं करेगा, और उन्होने विंगर जादोन सांचो के क्लब के ट्रांसफर होने की संभावना से इनकार किया है। सांचो को मैनचेस्टर यूनाइटेड सहित कई शीर्ष क्लब अपना हिस्सा बनाना चाहते हैं। सांचो ने इस सीजन में 17 गोल किए हैं। इससे पहले डॉर्टमुंड के खेल निदेशक माइकल ज़ोरक ने कहा था कि इंग्लैंड का यह प्रतिभावान खिलाड़ी कहीं नहीं जा रहा है। वत्ज़के ने भी उनकी इस भावना को प्रतिध्वनित किया है। वत्ज़के ने मीडिया को बताया, "सांचो हमारे क्लब में पत्थर की तरह स्थापित हैं। हम विवरणों पर चर्चा नहीं करेंगे। ज़ोरक ने जो निर्णय लिया है वह निश्चित है और उसमें व्याख्या के लिए कोई जगह नहीं है।" वत्ज़के ने स्वीकार किया कि डॉर्टमुंड का वित्त कोरोनावायरस महामारी से बहुत प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा, "यह एक तथ्य है कि स्थानान्तरण के लिए और अधिक पैसा नहीं बचा है। हम निश्चित रूप से कोई और बड़ा ट्रांसफर नहीं कर सकते।" हिन्दुस्थान समाचार/दीपेश शर्मा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in