क्रिकेटर सुरेश रैना ने रामगढ़ में अपने देवस्थान पर टेका माथा
क्रिकेटर सुरेश रैना ने रामगढ़ में अपने देवस्थान पर टेका माथा

क्रिकेटर सुरेश रैना ने रामगढ़ में अपने देवस्थान पर टेका माथा

विजयपुर, 26 सितंबर (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना शनिवार को रामगढ़ के गांव रजवाल में अपने कुलदेवता के देव स्थान पर माथा टेकने के लिए पहुंचे। जानकारी के अनुसार उनका यहां पर देवस्थान है। अपने देवस्थान पर माथा टेकने के बाद वे वापस जम्मू के लिए रवाना हो गए। उनके यहां पहुंचने की सूचना मिलने पर सुरेश रैना को देखने और उनके साथ फोटो लेने के लिए गांव केसों, रजवाल रामगढ़ आदि के युवाओं की वहां पर भीड़ जमा हो गई। वह करीब 2 घंटे कुलदेवता के देव स्थान में बिताने के बाद जम्मू के लिए रवाना हो गए। उनके यहां पहुंचने के बारे में जैसे ही स्थानीय युवाओं को पता चला कि क्रिकेटर सुरेश रैना रामगढ़ आए हैं तो वहां भीड़ का जमावड़ा लग गया। खासकर युवाओं में सुरेश रैना के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना पिछले कुछ दिनों से जम्मू में ही हैं, यहां उन्होंने कुछ दिन पहले राज्यपाल सिन्हा से भी मुलाकात की थी। वहीं पिछले कल सुरेश रैना ने माता वैष्णो देवी की आरती में भाग लिया था। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in