किडनी की समस्या से जूझ रहे युवा फुटबालर की सहायता के लिए आगे आया खेल मंत्रालय
किडनी की समस्या से जूझ रहे युवा फुटबालर की सहायता के लिए आगे आया खेल मंत्रालय

किडनी की समस्या से जूझ रहे युवा फुटबालर की सहायता के लिए आगे आया खेल मंत्रालय

पांच लाख रुपये की दी जाएगी आर्थिक सहायता नई दिल्ली, 10 सितम्बर (हि.स.)। खेल मंत्रालय ने किडनी की समस्या से जूझ रहे युवा फुटबालर रामानंद निंगथाउजम की मदद के लिए पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। उन्हें यह मदद पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय वेलफेयर फंड से दी जाएगी। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर उक्त जानकारी दी। रिजिजू ने कहा,"रामानंद निंगथाउजम किडनी के अलावा आंखों की परेशानी से भी जूझ रहे हैं।" केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि उनका मंत्रालय ज्यादा से ज्यादा रामानंद की मदद करने की कोशिश करेगा। उन्होंने ट्वीट किया,“ भारतीय जूनियर फुटबॉलर रामानंद के इलाज के लिए 5 लाख रुपये दिए गए हैं, रामानंद वर्तमान में किडनी की समस्या के साथ साथ आंखों की समस्या से भी जूझ रहे हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। जरूरत पड़ने पर उनकी और मदद करने की कोशिश की जाएगी। मैं युवा खिलाड़ी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” बता दें कि रामानंद कई अंतरराष्ट्रीय टूनामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और इस समय वह मणिपुर के शिजा अस्पताल में भर्ती हैं। रामानंद अंडर-17 एशियाई फुटबाल चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधत्व कर चुके हैं। इसके अलावा वह अंडर-12, अंडर-13 नेशनल सब जूनियर चैम्पियनशिप-2013 और अंडर-15 राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2015 में भी खेल चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in