एलिसा हीली ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
एलिसा हीली ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

एलिसा हीली ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

ब्रिस्बेन, 27 सितंबर (हि.स.)। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर एलिसा हीली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच के दौरान ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शिकार करने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। हीली के नाम अब टी-20 क्रिकेट(महिला और पुरुष मिलाकर) में कुल 92 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजने का रिकॉर्ड है। हीली ने यह उपलब्धि 114 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हासिल की है। दूसरी तरफ धोनी ने विकेट के पीछे रहते 91 खिलाड़ियों को आउट करने में अहम भूमिका निभाई थी। धोनी ने भारत के लिए क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में कुल 98 मैच खेले हैं। दोनों खिलाड़ियों को देखा जाए तो धोनी का पलड़ा भारी है क्योंकि उन्होंने हीली के मुकाबले 16 मैच कम खेले हैं। बता दें कि धोनी ने पिछले महीने ही अंतरराष्ट्रीय किकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने 15 अगस्त की शाम को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए संन्यास लिया था। धोनी इस समय यूएई में जारी इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में व्यस्त हैं और चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाल रहे हैं। धोनी की कप्तानी में टीम ने अब तक खेले गए तीन मैचों में से एक मैच में जीत दर्ज की है जबकि दो मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in