wimbledon-barty-wins-women39s-singles-title
wimbledon-barty-wins-women39s-singles-title

विंबलडन: बार्टी ने जीता महिला एकल खिताब

लंदन, 10 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व की नंबर-1 एशले बार्टी ने शनिवार को विंबलडन चैंपियनशिप में आठवीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना प्लिस्कोवा को एक घंटे और 55 मिनट में तीन सेटों में 6-3, 6-7(4), 6-3 से हराकर महिला एकल का खिताब जीत लिया। एशले, जो पांच साल में महिला एकल फाइनल में पहुंचने वाली पहली विश्व नंबर-1 बन गई थी अब वीनस रोजवाटर डिश उठाने वाली इवोन गूलागोंग कावले (1980) के बाद 41 साल में पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी बन गई हैं। 2019 फ्रेंच ओपन के बाद यह उनका दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। --आईएएनएस जेएनएस

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in