विराट कोहली बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए
विराट कोहली बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए

विराट कोहली बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए

कोहली-अनुष्का विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने असम और बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का फैसला लिया है। इन राज्यों में बाढ़ राहत कार्यों में लगे संगठनों की मदद करने के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आगे आए हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक लम्बा पोस्ट लिखकर असम तथा बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद देने का की घोषणा की। विराट कोहली ने अपने ट्विटर पोस्ट में कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच में देश है इस समय असम और बिहार में लोगों के घर बाढ़ से उजड़ गए। उन उनके लिए प्रार्थना करते हैं। अनुष्का और मैंने इन राज्यों में बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए काम करने वाली तीन संस्थाओं की मदद करने का फैसला लिया है। अगर आप तक भी यह बात पहुँचती है, आप मदद करिए। यह भी पढ़ें: विराट कोहली की गिरफ्तारी के लिए हाईकोर्ट में लगी याचिका विराट कोहली ने सभी से की अपील विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बाढ़ कल्याण के लिए काम करने वाली संस्थाओं की मदद का ऐलान किया है। इनमें एक्शन एड इंडिया, रेपिड रेस्पोंस, गूंज का नाम शामिल हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने फैन्स को भी आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की है। दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट किया है। pic.twitter.com/lldwXjq52v — Virat Kohli (@imVkohli) July 30, 2020 विराट कोहली पहले भी ऐसे कार्य करते रहे हैं। इससे पहले कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री की अपील पर दोनों आगे आए थे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों एक साथ आगे आते हैं। सेलिब्रिटी होने के कारण इनकी अपील का असर भी लोगों पर होता है। विराट कोहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर हैं। ऐसे में उन्होंने भी अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान करने की जिम्मेदारी समझी है। क्रिकेट के मैदान पर उनकी वापसी का इंतजार सभी को है। सितम्बर में आईपीएल के दौरान ही उन्हें खेलते हुए देखा जा सकेगा। #WeAreTogetherForAssamAndBihar Our countrymen need us in these troubled times. Let's do our part in helping them.@cornerstoneway @theawarefoundhttps://t.co/DT7Q2tiBLN pic.twitter.com/9AyMHyNw5J — Virat Kohli (@imVkohli) July 31, 2020-www.sportskeeda.com

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in