tokyo-olympics-archery-deepika-ranked-ninth-in-the-ranking-round
tokyo-olympics-archery-deepika-ranked-ninth-in-the-ranking-round

टोक्यो ओलंपिक (तीरंदाजी) : रैंकिंग राउंड में नौवें स्थान पर रहीं दीपिका

टोक्यो, 23 जुलाई (आईएएनएस)। दुनिया की नंबर-1 रिकर्व तीरंदाज भारत की दीपिका कुमारी शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक में महिला रैंकिंग राउंड में नौवें स्थान पर रहीं। दीपिका ने अपने 72 तीरों में 30 (10) और 13 (एक्स) मारते हुए, संभावित 720 में से 663 अंक हासिल किए। क्वालीफिकेशन राउंड में 673 अंकों का ओलंपिक रिकॉर्ड शीर्ष चार तीरंदाजों - कोरिया के एन सैन (680), जंग मिन्ही (677), कांग चाए यंग (675) और मैक्सिको के एलेजांद्रा वालेंसिया (674) ने तोड़ा। दीपिका ने एक चुनौतीपूर्ण दिन का सामना किया क्योंकि वह पूरे आयोजन के दौरान लीडरबोर्ड पर ऊपर-नीचे आती-जातीं रहीं। 27 वर्षीया दीपिका कुमारी नौवें स्थान के साथ अब पहले एलिमिनेशन राउंड में 56वें स्थान पर रहीं भूटान की भु कर्मा से भिड़ेंगी। रियो ओलंपियन भु कर्मा विश्व रैंकिंग में 193वें स्थान पर हैं। अतानु दास, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव की भारतीय पुरुष तिकड़ी पुरुषों के रैंकिंग दौर के लिए शुक्रवार को ही मैदान में उतरेगी। --आइएएनएस जेएनएस

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in