tokyo-agrees-to-allow-10000-local-spectators-during-olympics
tokyo-agrees-to-allow-10000-local-spectators-during-olympics

ओलंपिक के दौरान 10000 स्थानीय दर्शकों को मंजूरी देने पर राजी हुआ टोक्यो

टोक्यो, 21 जून (आईएएनएस)। टोक्यो ओलंपिक खेल की अयोजन समिति ने सोमवार को पुष्टि करते हुए बताया कि ओलंपिक के दौरान 10000 घरेलू दर्शकों को आयोजन स्थल पर प्रवेश की मंजूरी दी जाएगी। जापान से बाहर के दर्शकों को इसमें शामिल होने की मंजूरी नहीं है। टोक्यो आयोजन समिति ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, सभी आयोजन स्थल पर 50 फीसदी संख्या तय की गई है और 10000 दर्शकों को इसमें शामिल होने की मंजूरी दी जाएगी। पैरालम्पिक खेलों के लिए निर्णय 16 जुलाई तक लिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी), अंतरराष्ट्रीय पैरालम्कि समिति (आईपीसी), टोक्यो 2020, टोक्यो मैट्रोपोलियिन सरकार और जापान सरकार के बीच बैठक हुई। संयुक्त बयान में कहा, दर्शकों की सख्या पर प्रतिबंध जिसमें दर्शकों के बिना खेल कराए जाने पर फैसला स्टेट ऑफ इमरजेंसी या अन्य एहतियात को देखते हुए लिया जाएगा। बयान में कहा, दर्शकों से अपील की जाती है कि वे वेन्यू पर सीधे आएं और यहां से सीधे घर जाएं। प्रायद्वीप में आने जाने के दौरान जरूरी एहतियात बरतें। --आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in