three-indians-in-ipl-auction-2021-list-of-10-most-expensive-players-sold-so-far
three-indians-in-ipl-auction-2021-list-of-10-most-expensive-players-sold-so-far

आईपीएल नीलामी 2021 में अब तक बिके सबसे महंगे 10 खिलाड़ियों की सूची में तीन भारतीय

चेन्नई,18 फरवरी (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी यहां जारी है। अब तक हुए नीलामी प्रक्रिया में कई खिलाड़ियों की लॉटरी लग गई और कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी रहे,जिन्हें कोई खरीददार नहीं मिला। दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने तो वहीं कृष्णप्पा गौतम सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने। आइए नजर डालते हैं आईपीएल नीलामी 2021 में अभी तक बिके महंगे खिलाड़ियों की सूची पर जो इस प्रकार है:- क्रिस मॉरिस-16.25 करोड़, (राजस्थान रॉयल्स),काईल जेमिसन-15 करोड़, (रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर), ग्लेन मैक्सवेल-14.25 करोड़, (रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर), झाय रिचर्डसन-14 करोड़, (पंजाब किंग्स),कृष्णप्पा गौतम-9.25 करोड़, (चेन्नई सुपरकिंग्स),राइली मेरिडिथ-8 करोड़, (पंजाब किंग्स), मोईन अली-7 करोड़, (चेन्नई सुपर किंग्स),शाहरुख खान-5.25 करोड़, (पंजाब किंग्स), नाथन कुल्टर नाइल-5 करोड़, (मुंबई इंडियंस), शिवम दुबे-4.40 करोड़, (राजस्थान रॉयल्स। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in