the-khelo-india-university-games-2021-event-will-be-quite-spectacular-and-successful-kiren-rijiju
the-khelo-india-university-games-2021-event-will-be-quite-spectacular-and-successful-kiren-rijiju

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 का आयोजन काफी शानदार और सफल होगा : किरेन रिजिजू

नई दिल्ली, 22 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भरोसा जताया है कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) 2021 का आयोजन काफी शानदार और सफल होगा। केआईयूजी 2021 का आयोजन इस साल के अंत में होगा। कर्नाटक दूसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी करेगा। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की साझेदारी में यह खेल बेंगलुरु के जैन विश्वविद्यालय और राज्य के अन्य स्थानों में आयोजित किया जाएगा। रिजिजू ने राज्य में खेलों के लिए समर्थन और प्रोत्साहन के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की प्रशंसा की। खेलमंत्री ने ट्वीट किया,"मुझे विश्वास है कि कर्नाटक खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अगले संस्करण को एक शानदार सफलता देगा। खेल के लिए माननीय मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा द्वारा प्रदान किया गया समर्थन और प्रोत्साहन सराहनीय है और जैन विश्वविद्यालय में एक यादगार केआईयूजी आयोजित करने की क्षमता है!" केआईयूजी देश का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय खेल है और इसका उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को सामने लाना है, जो ओलंपिक सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। केआईयूजी का पहला संस्करण फरवरी 2020 में भुवनेश्वर में आयोजित किया गया था,जिसमें अंडर-25 आयु वर्ग में सभी राज्यों के 158 विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के कुल 3,182 एथलीटों ने हिस्सा लिया था। इस वर्ष विश्वविद्यालय खेलों में योगासन और मल्लखंब को जोड़ा गया है, जिसमें देश के सदियों पुराने खेल विधाओं को संरक्षित करने और बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है। इन खेलों को शामिल करने के साथ ही इस वर्ष एथलीट भागीदारी का आंकड़ा 4000 पार करने की उम्मीद है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in