ronaldo-jointly-tops-ali-dei-for-most-goalscorers-in-international-football
ronaldo-jointly-tops-ali-dei-for-most-goalscorers-in-international-football

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने के मामले में अली डेई के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंचे रोनाल्डो

बुडापेस्ट, 24 जून (हि.स.)। पुर्तगाल के स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने के मामले में ईरान के दिग्गज अली डेई के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। रोनाल्डो ने यूरो 2020 में यहां के पुस्कस एरिना में फ्रांस के खिलाफ मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। रोनाल्डो ने फ्रांस के खिलाफ मैच में दो गोल किए। इसी के साथ पुर्तगाल के लिए 176 मैचों में उनके 109 गोल हो गए हैं। रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने के मामले में अब ईरान के दिग्गज अली डेई के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर बने हुए हैं। डेई ने 149 मैचों में 109 गोल किए हैं। रोनाल्डो ने अब तक पुर्तगाल के प्रत्येक यूरो 2020 ग्रुप स्टेज मैच में गोल किया है और अगर वह एक और गोल करते हैं तो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। प्रत्येक यूरो 2020 मैच में स्कोर करने के बाद, रोनाल्डो प्रतियोगिता में तीनों ग्रुप स्टेज मैचों में गोल दर्ज करने वाले पहले पुर्तगाली स्ट्राइकर भी बन गए हैं। पुर्तगाल और फ्रांस के बीच मैच 2-2 से ड्रा में समाप्त हुआ, जिसके बाद दोनों टीमों ने अंतिम 16 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in