रवि शास्त्री, कोहली और अश्विन ने धोनी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
रवि शास्त्री, कोहली और अश्विन ने धोनी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

रवि शास्त्री, कोहली और अश्विन ने धोनी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 07 जुलाई (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री, कप्तान विराट कोहली और अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बधाई दी है। कोहली ने धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, "जन्मदिन की हार्दिक बधाई माही भाई। आपको अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की शुभकामनाएं। भगवान आप पर हमेशा अपना आशीर्वाद बनाये रखे।" भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने ट्वीट किया, "हैप्पी बर्थडे यंगस्टर! ए ब्लास्ट लीजेंड!" अश्विन ने ट्वीट किया, "अपनी सेना और शत्रु रेखाओं से परे सेना के लिए प्रेरणा। इससे बेहतर लाइन माही के लिए नहीं हो सकती। जन्मदिन मुबारक हो माही भाई। हम सभी को प्रेरित करना जारी रखें।' धोनी ने अब तक श्रीलंका के खिलाफ अपने सर्वोच्च स्कोर 183 के साथ 350 एकदिवसीय मैच खेले हैं। वह सभी प्रमुख आईसीसी ट्रॉफी (50 ओवर विश्व कप, टी 20 विश्व कप, और चैंपियंस ट्रॉफी) जीतने वाले एकमात्र कप्तान भी हैं। धोनी ने दुनिया भर में सबसे बेहतरीन विकेटकीपरों में से एक के रूप में अपनी जगह बनाई है। स्टंप के पीछे उनकी चपलता ने भारत को कई सफलता दिलाई है। दिसंबर 2014 में, धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की और रिद्धिमान साहा के लिए टीम में आने का दरवाजा खोल दिया। धोनी ने भारत के 90 टेस्ट मैच खेले हैं,जिसमें उन्होंने 38.09 के औसत से 4,876 रन बनाए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in