promising-player-award-honored-many-players-french-martial-arts-swat-will-soon-have-state-championship
promising-player-award-honored-many-players-french-martial-arts-swat-will-soon-have-state-championship

प्रोमिसिंग प्लेयर अवार्ड से कई खिलाड़ी हुए सम्मानित, फ्रेंच मार्शल आर्ट स्वात की जल्द होगी स्टेट चैंपियनशिप

लखनऊ, 14 फरवरी (हि.स.)। देश में फ्रेंच मार्शल आर्ट स्वात के आगमन को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन अपनी फाइटिंग स्किल के चलते इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। इसको देखते हुए स्वात एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश ने योजना बनाई है कि अगले दो महीने के अंदर यूपी में एक टेक्नीकल रेफरी सेमिनार कराया जाएगा। रविवार को एसोसिएशन की बैठक हुई। इस अवसर पर कुछ खिलाड़ियों को प्रोमिसिंग प्लेयर अवार्ड ऑफ उत्तर प्रदेश-2021 प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज दीक्षित और महासचिव केबी पंत ने बताया कि जल्द ही यूपी में स्वात की स्टेट चैंपियनशिप भी करायी जाएगी, जिससे इस आर्ट की स्किल से यूपी के खिलाड़ी रूबरू हो सके। इस दौरान उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा. आनन्देश्वर पाण्डेय ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को मान्यता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर पर गंगा दत्त पंत (स्वात), रूद्र भारद्वाज (स्वात), इंद्रजीत (स्वात), रणवीर सिंह सोढ़ी (स्वात), यश कुमार यादव (स्वात), मंजरी दुबे (स्वात), निकिता नेगी (डांस स्पोर्ट्स), कृष्णा चौहान (डांस स्पोर्ट्स), सीजा राय (डांस स्पोर्ट्स), अंश पाण्डेय (साइकिलिस्ट), रत्नेश सिंह (साइकिलिस्ट) अखिल सिंह (साइकिलिस्ट), जय तिवारी (साइकिलिस्ट), शाश्वत त्रिपाठी (फुटबॉल) को प्रोमिसिंग प्लेयर अवार्ड ऑफ उत्तर प्रदेश से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष प्रो मनोज दीक्षित ने बताया कि अभी कोरोना प्रोटोकाल के चलते जिन नियमों के चलते आयोजन की अनुमति है, उसके साथ चैंपियनशिप कराएंगे। हालांकि अभी काम्बैट इवेंट की अनुमति नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि जैसे-जैसे चीजे सामान्य होगी इसकी भी मंजूरी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि टेक्निकल सेमिनार और स्टेट चैंपियनशिप के लिए जल्द ही तारीख का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर आनंद किशोर पाण्डेय (सह सचिव, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन) को एसोसिएशन का स्पोर्ट्स कमीशन का चेयरमैन बनाने का भी ऐलान किया। महासचिव केबी पंत ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अभी एसोसिएशन की 15 जिले में यूनिट है। इसके साथ ही यूपी के कई खिलाड़ियों नेे इंटरनेशनल स्तर भी स्वात में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। अभी हमारी दस जिलों-लखनऊ, बाराबंकी, लखीमपुर-खीरी, बहराईच, आगरा, गौतमबुद्धनगर, गाजीपुर, फैजाबाद, औरेया और कानपुर में विधिवत गठन हो गया है। उन्होंने बताया कि स्वात एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज दीक्षित (पूर्व कुलपति, राममनोहर लोहिया यूनिवर्सिटी अयोध्या) बनाए गए है। इसके साथ केबी पंत महासचिव, कमल जोशी कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी, सुधीर कुमार शर्मा मुख्य प्रशिक्षक और सतेंद्र कुमार त्रिपाठी व अमित कुमार सिंह कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए है। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in