open-half-marathon-ramesh-kumar-in-the-men39s-category-and-gargi-sharma-was-first-in-the-women39s-category
open-half-marathon-ramesh-kumar-in-the-men39s-category-and-gargi-sharma-was-first-in-the-women39s-category

ओपन हाफ मैराथन: पुरुष वर्ग में रमेश कुमार और महिला वर्ग गार्गी शर्मा प्रथम रही

मंडी, 07 मार्च (हि. स.)। स्वर्णिम अंतराष्ट्रीय शिवरात्रि मंडी मेला-2021 के उपलक्ष्य पर मंडी पुलिस द्वारा आम जनता को जागरुक करने के लिए यातायात जागरुकता, नशा निवारण व तम्बाकू निषेध विषय पर शिवरात्रि हाफ मैराथन-2021 पुरुष व महिला वर्ग का आयोजन ऐतिहासिक सेरी मंच से किया गया। जिसमें 208 प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्ग में अपनी उपस्थिति दर्ज की। प्रतिभागियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी, आशीष शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाफ मैराथन में पुरुष वर्ग में पहले आठ स्थान पर रहने वाले धावकों में रमेश कुमार निवासी गांव व डाकघर पाल्ली चुनाहन तहसील बल्ह जिला मंडी ने पहला स्थान हासिल किया। जिन्हें पुरस्कार स्वरूप 15,000 रूपए की राशि प्रदान की गई। वहीं पर अनीस चंदेल निवासी गांव डालटा डाकघर देयोली तहसील सदर जिला मंडी दूसरे स्थान पर रहे। जिन्हें 11,000 रूपए पुरस्कार राशि प्रदान की गई। जबकि तीसरे स्थान पर नागेंद्र पाल रहे। जिन्हें 7,000 रूपए की राशि तृतीय पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई। इसके अलावा प्रवीण ,रुसतम ,गोपाल कृष्ण ,चेतन ठाकुर और हरीश निवासी सौगी डाकघर नियोल तहसील भूंतर जिला कुल्लू शामिल रहे। वहीं पर साँई हॉस्टल धर्मशाला की गार्गी शर्मा महिला वर्ग में पहले स्थान पर रही। जिन्होंने च्यारह किमी की दूरी तय की। उन्हें प्रथम पुरस्कार के रूप में 15,000 रूपए की राशि प्रदान की गई। वहीं पर सांई हॉस्टल धर्मशाला जिला कांगड़ा की सुनीता द्वितीय स्थान पर रही। उन्हें पुरस्कार के रूप में 11,000 रूपए की राशि प्रदान की गई। जोगिंद्रनगर के भयारा की तमन्ना तीसरे स्थान पर रही। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 7,000 की राशि प्रदान की गई। इसके अलावा दयारगी बल्ह की मंजूला, जोगिंद्रनगर की गंगा ,कल्पा किन्नौर की आस्था, जोगिंद्रनगर की सिया और जोगिंद्रनगर की अंजना आठवें स्थान पर रही। इन्हें क्रमश 1500 रूपए की राशि प्रदान की गई। इसके अलावा विभिन्न आयु वर्ग के लिए फन रन का भी आयोजन किया गया। जिसमें विजता प्रतिभागियों को ईनामी राशि /प्रोत्साहन राशि वितरित करी गई । जिसमें प्रथम तीन स्थान परआने वाले प्रतिभागियों पाल्ली चुनाहन के रोहित, तमरोह चौंतड़ा के दीपक और बथेरी के तिलक विजेता रहे। वहीं 16-वर्ष वर्ग में दुदर के चमन लाल, जोगिंद्रनगर के राहुल और चैलचौक के अजय कुमार विजेता रहे। हिन्दुस्थान समाचार/मुरारी/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in