naina-ganga-kayak-competition-overall-champion-of-nainital
naina-ganga-kayak-competition-overall-champion-of-nainital

नैनीताल की नैना गंगा कयाक प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियन

नैनीताल, 22 फरवरी (हि.स.)। नैनीताल की नैना अधिकारी ने एक बार फिर कमाल कर दिया। उन्होंने उत्तराखंड के ऋषिकेश में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की गंगा कयाक महोत्सव-2021 में महिला बोटर क्रॉस प्रो प्रतियोगिता जीत ली। इस महोत्वस का गत दिवस समापन हुआ। नैना ने इस प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और एक रजत पदक के साथ महिला वर्ग की ओवरऑल चैंपियन व बेस्ट इंडियन पेडलर का खिताब भी अपने नाम किया। नैना नगर के पर्यावरण कार्यकर्ता विजय अधिकारी की पुत्री हैं। महोत्सव के आखिरी दिन विभिन्न श्रेणियों की प्रतियोगिताओं में से पुरुष बोटर क्रॉस प्रो में प्रथम स्थान भारत के मनीष रावत, द्वितीय स्थान नेपाल के सुमन तमांग, तृतीय स्थान भारत के अमित थापा, चतुर्थ स्थान भारत के सुनील सिंह ने, महिला बोटर क्रॉस प्रो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नैना अधिकारी, द्वितीय स्थान निधि भारद्वाज एवं प्रियंका राणा में टाई रहा, पुरुषों में ओवरऑल चौंपियन संजय राणा व महिलाओं में नैना अधिकारी, बेस्ट इंडियन पेडलर-पुरुष संजय राणा व बेस्ट इंडियन पेडलर-महिला नैना अधिकारी तथा बिगनर कैटेगरी में प्रथम स्थान अमर, द्वितीय स्थान अर्जुन थापा, तृतीय स्थान अंकित व राहुल ने प्राप्त किया। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in