nada-takes-1250-dope-tests-in-the-year-2020

नाडा ने वर्ष 2020 में 1,250 डोप टेस्ट किए

नई दिल्ली, 05 अप्रैल (हि.स.)। नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने वर्ष 2020 में 35 विभिन्न खेलों में एथलीटों के 1,250 डोप टेस्ट किए। नाडा ने सोमवार को उक्त जानकारी दी। डोपिंग रोधी संस्था ने आगे कहा कि उसने 33 प्रमुख प्रतियोगिताओं को कवर किया और टोक्यो ओलंपिक कोर संभावित खिलाड़ियों पर 143 परीक्षण किए। नाडा ने ट्वीट किया, "नाडा ने वर्ष 2020 के दौरान 35 खेलों में 1250 डोप टेस्ट किए। 33 महत्वपूर्ण स्पर्धाएं कवर की गईं, जिसमें 831 स्पर्धाएं आयोजित की गईं। 143 टेस्ट ओलिंपिक कोर प्रोबेबल पर किए गए।" पिछले महीने, नाडा ने दो एथलीटों रुचिका और माधवन आर को डोपिंग उल्लंघन के लिए क्रमशः दो साल और चार साल के लिए प्रतिबंधित किया था। महिला मुक्केबाज रुचिका निषिद्ध पदार्थ फ्यूरोसेमाइड के सेवन की दोषी पाई गईं थी। जबकि वेटलिफ्टर माधवन को प्रतिबंधित पदार्थ फेंटरमाइन और मेफेंटरमाइन के सेवन का दोषी पाया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in