मुशफिकुर रहीम ने की शाहिद अफरीदी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
मुशफिकुर रहीम ने की शाहिद अफरीदी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

मुशफिकुर रहीम ने की शाहिद अफरीदी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

नई दिल्ली,14 जून (हि.स.)। बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अफरीदी शनिवार को कोरोनोवायरस महामारी से संक्रमित हो गए थे। रहीम ने ट्वीट किया, "आपके बारें में सुनकर सचमुच बहुत दुख हुआ भाई। अल्लाह आपको जल्द स्वस्थ करे।कृपया मेरे भाई के लिए प्रार्थना करें। वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनशा अल्लाह आप जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।" बता दें कि अफरीदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने कोरोना टेस्ट के पॉजिटिव आने की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करके इसके बारे में बताया और लोगों से उनके लिए दुआ करने के लिए कहा। उन्होंने ट्वीट किया,"मैं गुरुवार से अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं। मेरा शरीर बुरी तरह से दर्द कर रहा था। मेरा परीक्षण हुआ है और दुर्भाग्य से मैं पॉजिटिव पाया गया हूं। शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें।" 'लाला' नाम से मशहूर अफरीदी ने 27 टेस्ट, 398 एकदिवसीय और 99 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in