mumbai-indians-wicket-keeping-consultant-kiran-more-infected-with-corona

मुंबई इंडियंस के विकेट कीपिंग सलाहकार किरण मोरे हुए कोरोना से संक्रमित

मुंबई, 06 अप्रैल (हि.स.)। भारत के पूर्व विकेटकीपर और मुंबई इंडियंस के टैलेंट स्काउट किरण मोरे कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। आईपीएल फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को उक्त जानकारी दी। 58 वर्षीय मोरे पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के विकेट कीपिंग सलाहकार भी हैं। मुंबई इंडियंस ने एक बयान में कहा,"मोरे में कोई लक्षण नहीं दिखे हैं और वह वर्तमान में आइसोलेट हैं। मुंबई इंडियंस और किरण मोरे ने बीसीसीआई के सभी स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन किया है। मुंबई इंडियंस की मेडिकल टीम मोरे के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है और बीसीसीआई प्रोटोकॉल का पालन करना जारी रखेगी।" बता दें कि मोरे से पहले दिल्ली कैपिटल्स के हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बता दें कि मुंबई में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in