milkha-singh-was-for-sports-i-was-inspired-by-him-pm-modi
milkha-singh-was-for-sports-i-was-inspired-by-him-pm-modi

मिल्खा सिंह थे खेल के लिए, उनसे मैं प्रेरित रहा : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 27 जून (हि.स.)। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि महान धावक मिल्खा सिंह खेल के लिए समर्पित और भावुक थे इंसान थे। और ने कहा कि वह मिल्खा सिंह से प्रेरित थे। अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा,"मुझे आज भी याद है कि वह 2014 में सूरत आए थे और हमने एक नाइट मैराथन का उद्घाटन किया था। उस समय, हमने खेलों के बारे में बातचीत की और मैं वास्तव में इससे प्रेरित हुआ। हम सभी जानते हैं कि मिल्खा सिंह का पूरा परिवार खेल के प्रति समर्पित है।" प्रधानमंत्री ने कहा, "हम बात कर रहे हैं टोक्यो ओलंपिक की तो मिल्खा सिंह जैसे दिग्गज एथलीट को कोई कैसे भूल सकता है। कुछ दिन पहले, हमने मिल्खा सिंह को खो दिया क्योंकि वह कोविड-19 से अपनी लड़ाई हार गए थे। जब वह अस्पताल में थे तो मुझे उनसे बात करने का मौका मिला। मैंने उनसे कहा कि उन्होंने 1964 के टोक्यो ओलंपिक में हमारे दल का नेतृत्व किया था और इसलिए आपको हमारे दल से बात करने की जरूरत है जो इस साल टोक्यो ओलंपिक के लिए रवाना होंगे। मैंने उनसे कहा कि उन्हें प्रेरित करने की जरूरत है।" प्रधानमंत्री ने कहा,"मिल्खा सिंह खेल के प्रति समर्पित थे और इसलिए उन्होंने मेरी बात मान ली। लेकिन दुर्भाग्य से नियति के पास कुछ और ही था।" मिल्खा सिंह पिछले हफ्ते कोविड-19 से अपनी लड़ाई हार गए थे और उनके निधन पर दुनिया भर में शोक व्यक्त किया गया था। मिल्खा 91 साल के थे। गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक पिछले साल आयोजित होने वाले थे, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिए गए थे, और अब इन खेलों का आयोजन इस साल 23 जुलाई से 8 अगस्त तक किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in