marathon-held-on-international-women39s-day-participation-of-more-than-10-thousand-women
marathon-held-on-international-women39s-day-participation-of-more-than-10-thousand-women

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई मैराथन, 10 हजार से अधिक महिलाओं ने की भागीदारी

भोपाल, 08 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोमवार को खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के नेतृत्व एवं निर्देशन में प्रदेश में मैराथन दौड़ सहित विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ में दस हजार से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। यह आयोजन प्रदेश के सभी जिलों में हुआ। राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने झंडी दिखाकर पांच किमी मिनी मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया। शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जीवन में स्पोट्र्स है तो जीवन है और फिटनेस है तो सब कुछ है। उन्होंने ‘फिटनेस’ का महत्व रेखांकित करते हुए कहा कि जीवन में फिटनेस से बड़ी कोई प्रापर्टी नहीं, क्योंकि धन, पद आदि चीजें तो अस्थााई हैं, लेकिन ‘फिटनेस’ हमारी स्थाई धरोहर है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। खेल एवं युवा कल्याण संचालक पवन जैन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल विभाग द्वारा खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया जी के मार्गदर्शन में संपूर्ण मध्य प्रदेश में महिला मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने आगे बढक़र भाग लिया। इसके अलावा विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गई। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में जन प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया। खेल संचालक जैन ने कहा कि नारी की पराधीनता और प्रताडऩा से परे हम ऐसी दुनियां बनाएं जहाँ पग-पग पर महिलाओं की समानता और सम्मान के जयघोष का स्वर आकाश तक सुनाई दे। एक ऐसा विश्व जिसके कण-कण में राष्ट्र कवि जयशंकर प्रसाद की ये पंक्तियां सार्थक हों ‘‘नारी तुम केवल श्रद्धा, विश्वास-रजत-नगर-पग तल में, पीयूष स्त्रोत सी बहा करों, जीवन के सुंदर समतल में।’’ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘‘बेटियां शुभकामनाएं हैं, बेटियां पावन दुआएं हैं, गर्म झोंकों से बचाएं शहर को, बेटियां ताजा हवाएं हैं।’’ इस अवसर पर अर्जुन अवार्डी एवं मुख्य सेलिंग प्रशिक्षक जीएल यादव, प्रभारी उप संचालक जोंस चाको, कुश्ती प्रशिक्षक रेखा रानी, शूटिंग प्रशिक्षक ओशिन टवानी, ताईक्वांडो प्रशिक्षक लतिका भण्डारी, जूडो प्रशिक्षक मोनिका पारोची एंव महिला वार्डन नीलम मेश्राम एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी बेटियां उपस्थित थी। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/राजू

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in