many-indian-cricketers-including-kohli-ashwin-congratulated-cheteshwar-pujara-on-his-birthday
many-indian-cricketers-including-kohli-ashwin-congratulated-cheteshwar-pujara-on-his-birthday

कोहली,अश्विन सहित कई भारतीय क्रिकेटरों ने दी चेतेश्वर पुजारा को जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली,25 जनवरी (हि.स.)। भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन सहित कर क्रिकेटरों ने उन्हें बधाई दी है। कोहली ने ट्वीट किया, "जन्मदिन की शुभकामनाएं पुजारा। आपकी सेहत अच्छी रहे, खूब खुशियां मिलें और आप क्रीज पर ज्यादा वक्त बिताएं। आपका ये साल शानदार रहे।" अश्विन ने ट्विटर पर अपनी बेटी की पुजारा को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में, अश्विन की बेटी ने कहा, "जन्मदिन मुबारक हो पुजारा चाचा"। हालांकि, वह अश्विन का कैप्शन था जिसने लोगों का दिल जीत लिया। अश्विन ने पुजारा को ‘रॉक ऑफ जिब्राल्टर’ कहकर उन्हें विश किया और उन्हें उनका ‘बनी’ होने के लिए धन्यवाद भी दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने भी एक वीडियो पोस्ट कर पुजारा को जन्मदिन की बधाई दी। वीडियो में सभी यादगार क्षणों का एक कोलाज है, जिसे दोनों बल्लेबाज एक साथ एन्जॉय करते थे। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने जन्मदिन पर पुजारा को आगामी इंग्लैंड श्रृंखला के लिए शुभकामनाएं दीं। युवराज ने ट्वीट किया, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं पुजारा, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ देश को गौरवान्वित करने के लिए अपने शरीर पर कई चोटें खाई। इंग्लैंड श्रृंखला के लिए शुभकामनाएं।" बता दें कि पुजारा ने हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में टीम इंडिया को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने क्रीज पर काफी समय बिताया और ब्रिसबेन टेस्ट में अहम अर्धशतक जड़ा था। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in