many-indian-cricketers-including-kohli-and-sachin-tendulkar-expressed-their-opinion-on-the-farmers39-movement
many-indian-cricketers-including-kohli-and-sachin-tendulkar-expressed-their-opinion-on-the-farmers39-movement

कोहली और सचिन तेंदुलकर सहित कई भारतीय क्रिकेटरों ने किसान आंदोलन पर रखी अपनी राय

चेन्नई,04 फरवरी (हि.स.)।अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार रिहाना के किसान आंदोलन पर किए गए ट्वीट के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर सहित कई भारतीय क्रिकेटरों ने इस मुद्दे पर ट्विटर पर अपनी राय दी है। कोहली ने ट्वीट किया, " असहमति के इस समय में हम सभी एकजुट रहें। किसान हमारे देश का एक अभिन्न हिस्सा हैं और मुझे यकीन है कि सभी पक्षों के बीच एक सौहार्दपूर्ण समाधान मिल जाएगा, ताकि शांति रहे और सभी मिलकर आगे बढ़ सकें।" सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने लिखा, " हमारे महान देश को फायदा हो ऐसे समाधान तक पहुंचना अभी सबसे जरूरी चीज है। आइए साथ खड़े रहें और एक बेहतर व सुनहरे भविष्य की तरफ आगे बढ़ें।" पूर्व भारतीय कोच अनिल कुंबले ने लिखा, " दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में, भारत अपने आंतरिक मुद्दों को सौहार्दपूर्ण समाधानों तक ले जाने में सक्षम है।" पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने ट्विट किया,"हमारे प्यारे भारत के गौरवशाली नागरिकों, आइए संकट की इस घड़ी में एकजुट हों। ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसे हल नहीं किया जा सकता है। हमारा किसान समुदाय इस राष्ट्र का जीवनदाता है और मुझे विश्वास है कि इस मुद्दे का एक शांतिपूर्ण समाधान जल्द ही हो जाएगा।" पूर्व तेज गेंदबाज आर पी सिंह ने लिखा, " भारत में हमेशा सभी विचारों की एक महान परंपरा है। हम एक दूसरे से सहमत और असहमत हो सकते हैं, लेकन हमारे आंतरिक मामले में हस्तक्षेप करना और कमेंट करना हम कतई पसंद नहीं करते। क्योंकि हम शायद ही कभी ऐसा करते हों।" प्रज्ञान ओझा ने कहा, " मेरा देश हमारे किसानों पर गर्व करता है और जानता है कि वो कितने अहम हैं। मुझे यकीन है कि इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। हमें हमारे अंदरूनी मामलों में किसी बाहरी शख्स के दखल की जरूरत नहीं हे।" गौरतलब है कि दिल्ली के आस-पास इंटरनेट सेवा पर रोक - शीर्षक से एक टीवी चैनल की खबर को ट्वीट करते हुए रिहाना ने लिखा कि हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in