karthik-remembers-his-days-playing-with-mumbai-indians
karthik-remembers-his-days-playing-with-mumbai-indians

कार्तिक ने मुंबई इंडियंस के साथ खेलने के दिनों को किया याद

मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2022 के आखिरी मैच से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने पिछले सीजन में उनके साथ खेल के दिनों को याद किया है। कार्तिक की पोस्ट ऐसे समय में आई है, जब आरसीबी उम्मीद कर रही होगी कि एमआई दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के साथ अपने सीजन का अंत करे, क्योंकि इससे फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली टीम को फायदा होगा। विशेष रूप से मुंबई इंडियंस की जीत से आरसीबी प्लेऑफ में क्वोलीफाई कर जाएगी। दूसरी ओर, अगर मुंबई को दिल्ली कैपिटल्स हराती है, तो दिल्ली (प्लस 0.255) बेहतर रन रेट के साथ आरसीबी से आगे बढ़ निकल जाएगी और चौथे स्थान पर कब्जा कर लेगी। कार्तिक ने फिंगर्स क्रॉस्ड इमोजी के साथ मुंबई की जर्सी पहने अपने पुराने दिनों को याद किया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2012 और 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए खेला था। 2015 सीजन के बाद आरसीबी के साथ कार्तिक का यह दूसरा कार्यकाल है, जब उन्हें 10.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। इस साल की शुरुआत में हुई आईपीएल मेगा नीलामी में उन्हें आरसीबी ने 5.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। 36 वर्षीय खिलाड़ी इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने 14 मैचों में 191.33 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 287 रन बनाए। गुजरात टाइटंस (20 अंक), राजस्थान रॉयल्स (18 अंक), लखनऊ सुपर जायंट्स (18 अंक) पहले ही अंक तालिका में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने के बाद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। --आईएएनएस आरजे/एसजीके

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in