junior-national-hockey-delhi-and-punjab-register-wins-in-pool-matches
junior-national-hockey-delhi-and-punjab-register-wins-in-pool-matches

जूनियर राष्ट्रीय हॉकी: दिल्ली और पंजाब ने पूल मैचों में जीत दर्ज की

कोविलपट्टी (तमिलनाडु), 18 मई (आईएएनएस)। दिल्ली हॉकी और हॉकी पंजाब ने बुधवार को यहां हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के दूसरे दिन हॉकी उत्तराखंड और हॉकी आंध्र प्रदेश पर आसान जीत दर्ज की। पूल एच में दिन के पहले मैच में दिल्ली हॉकी ने हॉकी उत्तराखंड पर 7-2 की आसान जीत से शुरुआत की। नितिन (35, 58) ने दो गोल लगाए, जबकि रोहित (24), विकास उपाध्याय (39), साहिल कुमार (43), के रोहित (44) और नवीन बिधूड़ी (56 मिनट) ने दिल्ली हॉकी के लिए एक-एक गोल किया। हॉकी उत्तराखंड के लिए विशाल कुमार (14) और दीपक सिंह फरत्याल (54 मिनट) ने एक-एक गोल दागे। पूल एफ में हॉकी पंजाब ने हॉकी आंध्र प्रदेश पर 3-0 से जीत दर्ज की। अभिताब सिंह (8), प्रदीप सिंह (41) और गुरबख्शीश सिंह (43 मिनट) ने गोल कर हॉकी पंजाब को जीत दिलाने में मदद की। इससे पहले, पहले दिन तमिलनाडु की हॉकी यूनिट ने छत्तीसगढ़ हॉकी को 3-1 से हराया। कप्तान सतीश बी (7), अनंतराज (35) और आनंद वाई (46) ने तमिलनाडु की हॉकी यूनिट के लिए गोल किए। छत्तीसगढ़ हॉकी के लिए अर्जुन यादव (6 मिनट) ने गोल किया। पूल डी में, हॉकी हरियाणा ने केरल हॉकी को 8-0 से मात दी। --आईएएनएस आरजे/एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in