indian-women39s-hockey-federation-administrator-amrit-bose-passes-away
indian-women39s-hockey-federation-administrator-amrit-bose-passes-away

भारतीय महिला हॉकी महासंघ की प्रशासक अमृत बोस का निधन

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी महासंघ (आईडब्ल्यूएचएफ) की सचिव अमृत बोस का रविवार को निधन हो गया। वह 84 वर्ष की थीं। आईडब्ल्यूएचएफ के सचिव होने के साथ ही अमृत ने अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी और दिल्ली महिला हॉकी संघ के अध्यक्ष के रूप में काम किया था। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोम्बाम ने कहा, यह हमारे लिए काफी दुखद दिन है। अमृत ने देश में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए बड़ी भूमिका निभाई और हम सभी उनकी याद करेंगे। हम उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। भगवान शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति दे। --आईएएनएस एसकेबी/एसजीके

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in