india-vs-new-zealand-2nd-test-match-to-start-at-12-noon
india-vs-new-zealand-2nd-test-match-to-start-at-12-noon

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट: दोपहर 12 बजे से शुरू होगा मैच

मुंबई, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को पहला सत्र पिच में गेंदबाज के रन-अप क्षेत्र में नमी के कारण खराब हो गया और अब खेल दोपहर 12 बजे शुरू होगा। दो निरीक्षणों के बाद मैच अधिकारियों ने फैसला किया कि टॉस सुबह 11.30 बजे होगा और खेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। अधिकारियों ने यह भी तय किया कि दोपहर का सत्र 12 बजे से 2.40 बजे तक होगा। चाय का ब्रेक 2.40 से 3 बजे तक जबकि शाम का सत्र दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक रहेगा। --आईएएनएस एचएमए/आरजेएस

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in