haryana-women-wrestlers-dominate-in-junior-selection-trials
haryana-women-wrestlers-dominate-in-junior-selection-trials

जूनियर चयन ट्रायल में हरियाणा की महिला पहलवानों का दबदबा

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। रूस के ऊफा में 16 से 22 अगस्त तक होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए एकदिवसीय राष्ट्रीय चयन ट्रायल के दौरान हरियाणा महिला फ्रीस्टाइल स्पर्धा में दबदबा बना रहा। हरियाणा की पहलवानों ने यहां इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित महिला फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में 10 भार वर्गों में से आठ में पहला स्थान हासिल किया। टीमें : पुरुष : फ्रीस्टाइल: 57 किग्रा: शुभम (हरियाणा), 61 किग्रा, रविंदर (एसएससीबी), 65 किग्रा, रोहित (हरियाणा), 70 किग्रा, जयदीप (हरियाणा), 74 किग्रा, यश (उत्तराखंड), 79 किग्रा, गौरव बलियान (उत्तर प्रदेश), 86 किग्रा, वेताल (महाराष्ट्र), 92 किग्रा, पृथ्वीराज (महाराष्ट्र), 97 किग्रा, दीपक (हरियाणा), 125 किग्रा, अनिरुद्ध कुमार (दिल्ली)। ग्रीको रोमन: 55 किग्रा: अनूप कुमार (आंध्र प्रदेश), 60 किग्रा: विकास (हरियाणआ), 63 किग्रा: अनिल (हरियाणा), 67 किग्रा: दीपक (दिल्ली), 72 किग्रा: विकास (हरियाणा) 77 किग्रा: दीपक (एसएससीबी) ), 82 किग्रा: रवि (एसएससीबी), 87 किग्रा: सोनू (हरियाणा), 97 किग्रा: नरिंदर चीमा (पंजाब), 130 किग्रा: प्रवेश (हरियाणा)। महिला : फ्रीस्टाइल: 50 किग्रा: सिमरन (दिल्ली), 53 किग्रा: पिंकी (हरियाणा), 55 किग्रा: सीतो (हरियाणा), 57 किग्रा: मानशी (हरियाणा), 59 किग्रा: कुसुम (हरियाणा), 62 किग्रा: संजू (हरियाणा), 65 किग्रा: भटेरी (हरियाणा), 68 किग्रा: आरजू (हरियाणा), 72 किग्रा: सानेह (हरियाणा), 76 किग्रा: बिपाशा (दिल्ली)। --आईएएनएस जेएनएस

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in