हरभजन सहित कई खिलाड़ियों ने की अमिताभ और अभिषेक के जल्द स्वस्थ होने की कामना
हरभजन सहित कई खिलाड़ियों ने की अमिताभ और अभिषेक के जल्द स्वस्थ होने की कामना

हरभजन सहित कई खिलाड़ियों ने की अमिताभ और अभिषेक के जल्द स्वस्थ होने की कामना

नई दिल्ली, 12 जुलाई (हि.स.)।बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। जिसके बाद अमिताभ और अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह सहित कई खिलाड़ियों ने अमिताभ और अभिषेक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। अमिताभ और अभिषेक के अलावा भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज चेतन चौहान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हरभजन सिंह ने ट्वीट किया, जल्दी ठीक हो जाइए सर। मोहम्मद शमी ने लिखा, 'इंशा अल्लाह आप लोग बहुत जल्दी ठीक होकर जल्दी घर वापस आ जाएंगे, हम और भारत का हर एक नागरिक आपके साथ है।' पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने लिखा, 'अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और चेतन चौहान के जल्द स्वास्थ होने की कामना करता हूं।' पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने भी अमिताभ बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। भारत की महिला धावक हिमा दास ने लिखा, आपके जल्द स्वास्थ होने की शुभकामनाएं हैं। बता दें कि इन खिलाड़ियों के अलावा महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने भी इन दोनों अभिनेताओं के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। अमिताभ इस समय नानावती अस्पताल में भर्ती हैं और उनके बेटे को भी इसी अस्पताल में रखा गया है। बता दें कि अमिताभ ने ट्विटर के माध्यम से अपने संक्रमित होने की जानकारी दी थी। बिग बी ने यह भी कहा कि परिवार के अन्य सदस्यों और कर्मचारियों के भी वायरस के परीक्षण हुए हैं। हालांकि, परिणाम प्रतीक्षित हैं। 77 वर्षीय अभिनेता ने उन लोगों से भी कोविड-19 परीक्षण कराने का अनुरोध किया है, जो पिछले 10 दिनों में उनके करीब थे। अमिताभ के बाद अभिषेक ने भी ट्वीट किया, "आज मेरा और पिताजी का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया। हम दोनों को बहुत हल्के लक्षण थे और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हमने सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारा परिवार तथा स्टाफ के भी टेस्ट हो गए हैं। मेरा सबसे अनुरोध है कि शांति बनाए रखें और परेशान न हों। धन्यवाद।" हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in