gorakhpur-priyanka-of-northeast-railways-qualified-for-tokyo-olympics
gorakhpur-priyanka-of-northeast-railways-qualified-for-tokyo-olympics

गोरखपुर : पूर्वोत्तर रेलवे की प्रियंका ने टोक्यो ओलंपिक के लिए किया क्वालिफाई

- वॉकिंग में नया राष्ट्रीय रिकार्ड भी बनाया - पूर्वोत्तर रेलवे में लिपिक हैं प्रियंका गोरखपुर, 13 फरवरी (हि.स.)। मेरठ जिले की रहने वाली और पूर्वोत्तर रेलवे में लिपिक प्रियंका गोस्वामी ने शनिवार को अंतर-राष्ट्रीय वाकिंग प्रतियोगिता में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ ने प्रियंका व उनके कोच को बधाई दी है। इसके साथ ही शनिवार को राष्ट्रीय रिकार्ड बनाने वाली प्रियंका ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। रांची में चल रही अंतर-राष्ट्रीय महिला वाकिंग प्रतियोगिता में 20 किलोमीटर वॉक कर प्रियंका कुमारी ने यह रिकॉर्ड बनाया। इज्जतनगर मंडल में कार्मिक विभाग में लिपिक प्रियंका मूल रूप से मेरठ जिले की हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी, पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष योगेश मोहन, महामंत्री, पंकज कुमार सिंह, सचिव डीके खरे, संयुक्त महामंत्री आरपी चंद, क्रीड़ा संघ के सहायक क्रीड़ाधिकारी व भारतीय टीम के कुश्ती कोच चन्द्र विजय सिंह, पूरे एथलेटिक्स संघ के सचिव बीके सिंह, कुश्ती संघ के सचिव जेपी सिंह, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह, उप्र हाॅकी के धीरज सिंह हरीश आदि ने बधाई दी है। यह है ट्रैक रिकॉर्ड प्रियंका गोस्वामी का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। पिछले तीन वर्षों में प्रियंका के प्रदर्शन में लगातार सुधार हुआ है। वर्ष 2017-18 और 2018-19 में आयोजित राष्ट्रीय वाक प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। वर्ष 2018-19 में आल इंडिया रेलवे वॉक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था। अंतर-राष्ट्रीय स्तर पर इटली में आयोजित विश्व वॉक चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद जापान में आयोजित एशिया चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल के पूर्वोत्तर रेलवे के मान-सम्मान में इजाफा करने में सफल रहीं थीं। अब नया राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाते हुए ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। हिन्दुस्थान समाचार/आमोद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in