euro-2020-portugal-beat-hungary-3-0
euro-2020-portugal-beat-hungary-3-0

यूरो 2020 : पुर्तगाल ने हंगरी को 3-0 से हराया

बुडापेस्ट, 16 जून (हि.स.)। गत चैंपियन पुर्तगाल ने मंगलवार रात यूरो 2020 में हंगरी को 3-0 से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। इस मुकाबले में हंगरी ने 60,000 की क्षमता वाले पुस्कस एरिना स्टेडियम में अच्छी शुरूआत की और पुर्तगाल के शुरूआती मौकों को सफल नहीं होने दिया। मैच की शुरूआत में रोनाल्डो, डिओगो जोटा और बर्नार्डो सिल्वा ने पुर्तगाल के लिए कई मौके बनाए,लेकिन हंगरी ने अच्छा बचाव किया। मध्यांतर तक दोनों ही टीमें कोई भी गोल नहीं कर सकी। इस मैच का पहला गोल 84वें मिनट में आया, जब राफेल गुरेरा ने गोल कर पुर्तगाल को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद अपना रिकॉर्ड पांचवां यूरोपीय चैम्पियनशिप टूर्नामेंट खेल रहे रोनाल्डो ने 87वें मिनट और अतिरिक्त समय (90+2) में गोल कर पुर्तगाल को 3-0 से जीत दिला दी। इन दो गोलों के साथ ही रोनाल्डो यूरो कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में फ्रांस के माइलक प्लातिनी को पीछे छोड़ा। प्लातिनी के नाम 09 गोल हैं,जबकि रोनाल्डो के नाम अब 11 गोल हो गए हैं। पुर्तगाली टीम अब 19 जून को अपने अगले मुकाबले में म्यूनिख में जर्मनी से टकराएगी,जबकि हंगरी की टीम उसी दिन अपने अगले मुकाबले में फ्रांस का सामना करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in