धोनी ने एक खिलाड़ी और  कप्तान के रूप में देश को बहुत कुछ दिया : माइक हसी
धोनी ने एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में देश को बहुत कुछ दिया : माइक हसी

धोनी ने एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में देश को बहुत कुछ दिया : माइक हसी

नई दिल्ली, 03 जुलाई (हि.स.)। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइक हसी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने एक खिलाड़ी और एक कप्तान के रूप में देश को बहुत कुछ दिया है। हसी ने क्रिकेट पोडकास्ट हॉटस्पॉट कार्यक्रम में कहा, "मैं कोई भारतीय चयनकर्ता नहीं हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि आप धोनी को छोड़ सकते हैं। आपको कभी भी चैंपियन और चैंपियन खिलाड़ी को नहीं छोड़ना चाहिए और एक खिलाड़ी तथा एक कप्तान के रूप में उन्होंने देश को बहुत कुछ दिया है।" हसी ने कहा,"धोनी एक चैंपियन क्रिकेटर हैं और मौजूदा ब्रेक उन्हें आत्मनिरीक्षण करने का मौका मिलेगा और देखना होगा कि क्या वह फिर से भारतीय टीम के लिए खेलना चाहते हैं या नहीं।" उन्होंने कहा,"धोनी अभी भी खुद को बहुत अच्छी स्थिति में रखते हैं जितना वह खुद को फिट और स्वस्थ रख सकते हैं। शायद यह ब्रेक उनके लिए आराम करने और विशेष रूप से चीजों के शारीरिक रूप से ब्रेक पाने के लिए सहायक है.. क्योंकि उन्हें बहुत अनुभव है।" हसी ने आगे कहा, "उन्हें आवश्यक स्तर पर आने में समय लगेगा, लेकिन ज्यादा समय नहीं लगेगा, जितना कि अन्य खिलाड़ी को लगता है जो अपने खेल को नहीं जानते हैं। उन्हें अपने खेल की बहुत अच्छी समझ है। मैं उनके स्किल्स को लेकर चिंतित नहीं हूं।" धोनी 2019 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। आईपीएल में प्रशंसको को उन्हें एक बार फिर से मैदान पर देखने की उम्मीद थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इस टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में धोनी का भविष्य अधर में लटक गया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in