चोटिल ली ताहूहू की जगह ब्रुक हॉलिडे न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम में शामिल

brooke-holiday-joins-new-zealand-women39s-cricket-team-in-place-of-injured-lee-tahuhu
brooke-holiday-joins-new-zealand-women39s-cricket-team-in-place-of-injured-lee-tahuhu

वेलिंगटन, 01 मार्च (हि.स.)। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी-20 श्रृंखला के लिए चोटिल ली ताहूहू के स्थान पर हरफनमौला खिलाड़ी ब्रुक हॉलिडे को न्यूजीलैंड की महिला टीम में शामिल किया गया है। हरफनमौला हॉलिडे, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो एकदिनी मैचों में दो अर्धशतक जड़े, उन्हें अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने का मौका मिला है। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने कहा,"हर किसी ने देखा कि हाल ही में एकदिवसीय श्रृंखला में ब्रुक ने कितना अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने बल्ले और गेंद के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हालांकि, वह ताहूहू के समकक्ष खिलाड़ी नहीं हैं, लेकिन टी 20 प्रारूप में उन्हें मौका मिलना अच्छा है।" न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 3, 5 और 7 मार्च को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में तीनों टी-20 मैच खेले जाएंगे। सभी मैच बंद दरवाजों के पीछे खेले जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in