athletics-academy-medal-winners-met-sports-director
athletics-academy-medal-winners-met-sports-director

खेल संचालक से मिले एथलेटिक्स अकादमी के पदक विजेता खिलाड़ी

भोपाल, 17 फरवरी (हि.स.)। 36वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता गुवाहाटी एवं 8वीं राष्ट्रीय ओपन पैदल चाल प्रतियोगिता रांची के पदक विजेता खिलाडिय़ों ने बुधवार को राजधानी भोपाल स्थित टीटी नगर स्टेडियम पहुंचकर खेल और युवा कल्याण संचालक पवन जैन से भेंट की और उन्हें प्रतियोगिता में हासिल उपलब्धियों से अवगत कराया। खेल संचालक जैन ने सभी पदक विजेता खिलाडिय़ों को बधाई और शाबाशी देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाडिय़ों द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन की सराहना की। खेल संचालक पवन जैन ने खिलाडिय़ों से उनकी उपलब्धियों पर चर्चा की और उन्हें आगामी एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एसके प्रसाद, वीरेन्दर डबास, घनश्याम यादव एवं अनुपमा श्रीवास्तव मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि 36वी राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश को 13 पदक हासिल हुए हैं जिनमें 7 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। इनमें अकादमी के खिलाडिय़ों ने 4 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 7 पदक मध्य प्रदेश को दिलाए हैं। इसी तरह 8वीं राष्ट्रीय ओपन पैदल चाल प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाडिय़ों ने एक रजत और एक कांस्य पदक मध्य प्रदेश को दिलाए। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश / उमेद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in