दक्षिण वन मंडल में तेंदुए की मौत, शत विक्षत मिला शव
दक्षिण वन मंडल में तेंदुए की मौत, शत विक्षत मिला शव

दक्षिण वन मंडल में तेंदुए की मौत, शत विक्षत मिला शव

पन्ना, 14 जून (हि.स.)। पन्ना जिले में फिर से वन्य प्राणियों की मौतों का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को फिर दक्षिण वन मंडल के अंतर्गत लगभग 6 वर्षीय उम्र के तेंदुए का शव बरामद होने से वन विभाग में फिर चिन्ता होने लगी कि आखिर तेंदुए की मौत कैसे हुई। जानकारी के अनुसार पन्ना के दक्षिण वन मंडल अंतर्गत उप वनमंडल पवई स्थित मोहंद्रा रेंज कें अंतर्गत मझगंवा की बिल्डावर बीट में रविवार को तेंदुए का शव प्राप्त हुआ है। सूचना प्राप्त होने सीसीएफ छतरपुर आर पी राय, डीएफओ दक्षिण वन मंडल श्रीमती मीना मिश्रा, उप वन मंडलाधिकारी घटना स्थल पहुंच गये और स्थानीय लोगों से इस संबंध में जानकारी ली गई। तेंदुए की मौंत के कारणों को जानने के लिये वन्य प्राणी चिकित्सक पन्ना टाईगर रिजर्व डॉ. संजीव गुप्ता को बुलाया गया। वह घटना स्थल पर पहुंच गये जहां पर उनके द्वारा मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम किया गया। तेंदुए की मौत के कारणों का पता लगाने के लिये वन्य प्राणी चिकित्सक द्वारा विसरा को सुरक्षित किया गया, जिसे लैब में जांच के लिये भेजा जायेगा। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि तेंदुए की मौत कैसे हुई। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेश पांडे/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in