दक्षिणी दिल्ली और नई दिल्ली जिले के बॉर्डर पर भी कड़ा पहरा
दक्षिणी दिल्ली और नई दिल्ली जिले के बॉर्डर पर भी कड़ा पहरा

दक्षिणी दिल्ली और नई दिल्ली जिले के बॉर्डर पर भी कड़ा पहरा

दक्षिणी दिल्ली और नई दिल्ली जिले के बॉर्डर पर भी कड़ा पहरा नई दिल्ली, 27 मार्च (हि.स.)। राजधानी दिल्ली में बीते सोमवार से लॉकडाउन है। इसके चलते राजधानी में सभी लोगों को घर में रहने को कहा गया है। सड़क पर धारा 144 लगी है। पुलिस लगातार पिकेट लगाकर आने-जाने वाले लोगों की जांच कर रही है। ऐसी ही एक पिकेट लोधी कॉलोनी स्थित सफदरजंग मकबरे के पास लगी है जहां से जांच के बाद ही नई दिल्ली में दाखिल होने दिया जा रहा है। अब लोग कर रहे सहयोग हालांकि शुरुआत में पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के साथ नरमी बरती, लेकिन अब इसका सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पुलिस पिकेट लगाकर जांच कर रही है। लोधी कॉलोनी स्थित सफदरजंग मकबरे के पास भी ऐसी ही एक पिकेट लगाई गई है जहां दक्षिण एवं नई दिल्ली जिले का बॉर्डर है। पुलिसकर्मियों ने बताया कि लोग अब इसमें सहयोग कर रहे हैं। अपना भी रख रहे ख्याल पिकेट पर मौजूद पुलिस के जवानों ने बताया कि वह जांच के दौरान खुद भी एहतियात बरत रहे हैं। खुद को लगातार सैनिटाइज करने के साथ ही वह आपस में भी दूरी बनाकर खड़े हैं। वह मास्क लगाकर काम कर रहे हैं और लोगों को छूने से बच रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अश्विनी/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in