दक्षिण अफ्रीका में कोरोनोवायरस संक्रमित लोगों की संख्या 700 के पार

दक्षिण अफ्रीका में कोरोनोवायरस संक्रमित लोगों की संख्या 700 के पार

25 मार्च (हि.स.)। अफ्रीका में कोरोनोवायरस मामले में काफी बढ़ोतरी हुई है। कोरोनोवायरस संक्रमित लोगों की संख्या 700 के पार हो चुकी है। अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को देश में 21 दिन के लॉकडाउन का आदेश दिया है, जो बृहस्पतिवार आधी रात से लॉकडाउन पूरी तरह से लागू हो जायेगा। देश की एयरलाइन कंपनी साउथ अफ्रीकन एयरवेज ने अपने सभी अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और क्षेत्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए साउथ अफ्रीकन एयरवेज ने यह कदम उठाया है। अब वहां 21 दिन के लॉकडाउन का भी ऐलान कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ज़वेली मखिज़े ने कहा, अफ्रीका में कोरोनोवायरस के अब तक 709 से ज्यादा मामले दर्ज किये गए है। राष्ट्रपति ने कहा देशवासियों मैं शहर का चक्कर लगा चुका हूं, मैंने देखा है कि कुछ लोग इस COVID -19 को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। मेरे निर्देशों के बाद भी लोगों को बार बार एक दूसरे से गले मिलते और हाथ मिलाते हुए देखा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मंगलवार को यह संख्या 554 थी लेकिन अब 709 हो गई है। मखीजे के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में यह संख्या और भी बढ़ सकती है. हिन्दुस्थान समाचार/राधा तिवारी/मनीष-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in