सोनिया के गढ़ में भाजपाई घर-घर जाकर 45 हजार परिवार से किया संवाद
सोनिया के गढ़ में भाजपाई घर-घर जाकर 45 हजार परिवार से किया संवाद

सोनिया के गढ़ में भाजपाई घर-घर जाकर 45 हजार परिवार से किया संवाद

रायबरेली, 16 जून(हि.स.)। मोदी सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर संवाद संपर्क अभियान के तहत सोनिया गांधी के गढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर संवाद किया। 11 से 15 जून तक चले इस अभियान में 45 हजार से ज्यादा परिवारों से सम्पर्क कर उन्हें सरकार की उपलब्धियां, योजनाएं और ऐतिहासिक निर्णयों की जानकारी दी। अनलॉक में हुए इस संवाद सम्पर्क अभियान में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी।जिले में भाजपा के वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित पार्टी का पूरा संगठन इस अभियान में सक्रिय होकर लोगों के घर तक पहुंचा।विधायकों को जहां उनके विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई, वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष को दो विधानसभा व एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह को पूरे संसदीय क्षेत्र में सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई। इस पूरे अभियान में पार्टी का संगठन भी खासा सक्रिय रहा और जिले के 26 मंडल के कुल 2198 बूथों पर जाकर संपर्क किया गया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के अनुसार कुल 45,207 परिवारों तक इस अभियान के तहत संवाद स्थापित किया गया। 58 बूथों पर हॉटस्पॉट और कैंटोनमेंट एरिया होने के कारण नही पहुंचा जा सका। देवेंद्र सिंह के अनुसार इस अभियान में हजारों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता किया। उनके अनुसार इस अभियान में कोरोना के कारण शारीरिक दूरी का भी ध्यान दिया गया, जिससे एक स्थान पर 10 कार्यकर्ता ही उपस्थित रह सके। इसके अलावा कई जगहों पर मास्क और सेनेटाइजर भी वितरित किये गये। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीश/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in