सीसुब गुवाहाटी फ्रंटियर ने मनाया छठा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस
सीसुब गुवाहाटी फ्रंटियर ने मनाया छठा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

सीसुब गुवाहाटी फ्रंटियर ने मनाया छठा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

गुवाहाटी, 21 जून (हि. स.)। सीमा सुरक्षा बल, फ्रंटियर गुवाहाटी के जवानों ने रविवार को छठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाया। योग वर्तमान समय में पूरे विश्वभर में जीवन जीने के तरीके को बदल रहा है और शरीर एवं मन को स्वस्थ एवं मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध हो रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण इस वर्ष का विषय "घर पर योग, परिवार के साथ योग" रखा गया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर वर्ष एक अलग थीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता हैं। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण इस वर्ष की थीम "घर पर योग, परिवार के साथ योग" पर सीमा सुरक्षा बल फ्रंटियर मुख्यालय गुवाहाटी, इसके सेक्टर मुख्यालय और बटालियनों के सीमा प्ररहरियों ने अपने घरों एवं कैम्पसों में अपने परिवार और अपने साथियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन क्षे़त्रीय मुख्यालय धुबडी, कूचबिहार, फालाकाटा और सभी बटालियनों एवं सीमा चौकियों में किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग कार्यक्रम के दौरान सीमा प्ररहरियों ने सामाजिक दूरी का पूरी तरह से पालन किया। सीमा प्रहरियों एवं उनके परिवारजनों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बड़े ही उत्साह और सक्रिय भागीदारी के साथ मनाया। हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in