सिदो.-कान्हु मुर्मू, चांद भैरव एवं फूलो झानो के वंशजों की हूल दिवस न मानाने की अपील
सिदो.-कान्हु मुर्मू, चांद भैरव एवं फूलो झानो के वंशजों की हूल दिवस न मानाने की अपील

सिदो.-कान्हु मुर्मू, चांद भैरव एवं फूलो झानो के वंशजों की हूल दिवस न मानाने की अपील

दुमका, 30 जून (हि.स.)। हूल दिवस को लेकर एसपी कॉलेज परिसर में रविवार को एक अहम बैठक आयोजित हुई। जिससे में मुख्य रुप से वीर शहीद सिदो कान्हु मुर्मू चांद भैरव एवं फूलो झानो के वंशज रामेश्वर मुर्मू को न्याय दिलाने के लिए विशेष चर्चा हुई। इस मौके पर आगामी 30 जून हूल दिवस के अवसर पर वंशजों द्वारा आह्वान किया गया है कि 30 जून को हूल दिवस न मनाने की अपील की गयी । साथ ही आग्रह किया गया है कि सिद्धो कान्हू के प्रतिमा पर किसी भी राजनीतिक दल या सामाजिक संगठन द्वारा माल्यार्पण न किया जाए । संथाल रीति.रिवाज के अनुसार जिस परिवार या वंश में किसी की देहांत हो जाती है तो जब तक उसका श्राद्ध कर्म (उप भांडान) नहीं हो जाती है। तब तक किसी प्रकार की पूजा-पाठ या उत्साह नहीं मनाया जाता है। इसी रीति-रिवाज को मनाते हुए सभी राजनीतिक सामाजिक संगठन एवं सर्वजनो से विनम्रपूर्वक आग्रह किया गया है कि इस बार 30 जून हूल दिवस पर वीर शहीद सिदो कान्हू चांद भैरव फूलों झानों की प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं किया जायेगा। साथ ही साथ बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 जून हूल दिवस के शुभ अवसर पर सभी राजनीतिक सामाजिक संगठन एवं सर्वजनो से विनम्र पूर्वक आग्रह किया कि संथाल परगना के सभी व्यक्ति मौन धारण करेंगे। जिससे सिदो कान्हू के वंशज स्व रामेश्वर मुर्मू की आत्मा एवं परिवार को शांति मिले। रामेश्वर मुर्मू की हत्या के विरोध में उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग करेंगे। बैठक में उपस्थित छात्र नेता जोसेफ बास्की एमानुएल हेंब्रम,उपेंद्र मरांडी, ठाकुर हांसदा, हीरालाल टूडू, थोमस मुर्मू, बबलू मुर्मू, सोरेन, विमल कुमार टुडू, शिवलाल मरांडी, अभिनंदन मुर्मू, हुडिंग मरांडी भीमसेन सोरेन आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार /नीरज/सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in