राहुल गांधी के जन्मदिन पर शिमला में 62 यूनिट रक्तदान

राहुल गांधी के जन्मदिन पर शिमला में 62 यूनिट रक्तदान
राहुल गांधी के जन्मदिन पर शिमला में 62 यूनिट रक्तदान

शिमला, 19 जून (हि.स.)। हिमाचल कांग्रेस कमेटी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर शुक्रवार को शिमला स्थित प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने सबसे पहले अपना रक्तदान किया। रक्तदान करने वालो में अन्य पदाधिकारियों के अतिरिक्त विधायक और महासचिव विक्रमादित्य सिंह भी प्रमुख थे। इस दौरान 62 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया। पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना माहमारी व हाल ही में भारत चीन सीमा पर भारतीय सेना के 20 सैनिकों की शहादत के चलते राहुल गांधी ने इस बार उनका जन्मदिन न मनाने का आग्रह कांग्रेस से किया था। उसे देखते हुए इस कार्यक्रम को यहां बड़ी सादगी से आयोजित किया गया। कुलदीप राठौर ने इस अवसर पर कांग्रेस आपदा कोष से 13.51 लाख का एक चेक कोविड अस्पतालों को स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद कमेटी को भेंट किया।यह कमेटी इन उपकरणों को खरीद कर कोविड अस्पतालों को निशुल्क भेंट करेगी। प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आईजीएमसी जाकर कोरोना योद्धाओं को इस माहमारी में लोगों की सेवा करने के लिए उन्हें फूड किट देकर उनकी हौसला अफजाई की। बाद में उन्होंने कमला नेहरू अस्पताल जाकर रोगियों को फल वितरित किए। राजीव भवन में सामुदायिक रसोई का आयोजन कर शहर के जरूरत मंद लोगों को भोजन वितरित किया। इसके अतिरिक्त पूरे प्रदेश में हर जिला व ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जरूरत मंद लोगों को राशन किट प्रदान की व कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। शिमला के अतिरिक्त मंडी व कांगड़ा जिला में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया। हिन्दुस्थान समाचार/उज्जवल/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in