फिल्म 'जोश' के रिलीज को 20 साल पूरे, इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के भाई बने थे शाहरुख खान
फिल्म 'जोश' के रिलीज को 20 साल पूरे, इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के भाई बने थे शाहरुख खान

फिल्म 'जोश' के रिलीज को 20 साल पूरे, इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के भाई बने थे शाहरुख खान

मोनिका शेखर फिल्म 'जोश' 9 जून 2000 को रिलीज हुई थी। आज फिल्म के रिलीज को 20 हो गया है। 'जोश' मंसूर खान द्वारा निर्देशित एक्शन रोमांस फिल्म है। फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, चंद्रचूड़ सिंह, प्रिया गिल और शरद कपूर मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा विवेक बासवानी, अंजान श्रीवास्तव, सुहास जोशी, नादिरा, बोमन ईरानी, सुशांत सिंह नजर आए थे। फिल्म 'जोश' में शाहरुख खान ने मैक्स का किरदार निभाया था तो वहीं ऐश्वर्या उनकी बहन बनी थी। ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान ने पहली बार एक साथ इस फिल्म में काम किया था। फिल्म 'जोश' साल 2000 की हिट फिल्म थी। फिल्म 'जोश' के सारे गाने हिट हुए थे। फिल्म का गाना 'अपुन बोला तू मेरी लैला' काफी पॉपुलर हुआ था। शाहरुख खान ने इस गाने के साथ अपने सिंगिंग के क्षेत्र में डेब्यू किया था। शाहरुख के साथ सिंगर हेमा सरदेसाई ने इस गाने को गया था। फिल्म में एआर रहमान को पहले संगीतकार के रूप में साइन किया गया था, लेकिन अन्य फिल्मों के साथ शेड्यूल के कारण रहमान इस फिल्म से अलग हो गए। बाद में निर्देशक मंसूर खान ने अनु मलिक को साइन किया और फिल्म समय पर रिलीज हुई। अभिनेता आमिर खान को फिल्म में राहुल की भूमिका ऑफर की गई थी, जो बाद में चंद्रचूड़ सिंह ने निभाई थी। फिल्म की कहानी गोवा में दो गैंग के लीडर मैक्स और प्रकाश पर आधारित हैं। वह अक्सर आपस में लड़ते रहते हैं। प्रकाश का भाई मैक्स की बहन के प्यार में पड़ जाता है। इस बात से दोनों गुटों में तनाव और भी ज्यादा बढ़ जाता है। फिल्म में उनके प्यार और दो गिरोह की वर्चस्व की लड़ाई को दिखाया गया है। फिल्म उस समय 16 करोड़ रुपये की लागत से बनी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in