लॉक डाउन से टली कैमूर के शबनम और यूपी के सद्दाम की शादी
लॉक डाउन से टली कैमूर के शबनम और यूपी के सद्दाम की शादी

लॉक डाउन से टली कैमूर के शबनम और यूपी के सद्दाम की शादी

लॉक डाउन से कैमूर की शबनम व यूपी के सद्दाम की शादी टली भभुआ,24 मार्च (हि स)। बिहार के कैमूर में कोरोना से बचाव के सबसे कारगर हथियार सोशल डिस्टेंसिंग के लिए मोहनिया की शबनम व इलाहाबाद के सद्दाम की मंगलवार को होनेवाली शादी टल गयी। बिहार व यूपी में लॉकडाउन की वजह से बारात आने में दिक्कत के मद्देनजर वर- वधू दोनों के परिजनों ने आपसी सहमति के आधार पर यह फैसला लिया। शादी की तारीख बाद में तय की जाएगी। मोहनियां के मुश्ताक अहमद की पुत्री शबनम की शादी इलाहाबाद के कटोला गौसपुर गांव के शौकत अली के पुत्र सद्दाम हुसैन से तय हुई है। 24 मार्च को निकाह की तिथि मुकर्रर की गई थी। निकाह की रस्म रामगढ़ में लड़की के मामा के घर से पूरी किए जाने की तैयारियां चल रही थी, लेकिन जनता कर्फ्यू के दिन ही दोनों परिवार वाले सजग हो गए। उन्हें अंदेशा था कि कोरोना महामारी शादी के जश्न में बाधा उत्पन्न कर सकती है। लिहाजा दोनों परिवार आपस में स्थिति पर नजर रखे हुए थे। कैमूर के रामगढ़ में लड़की के मामा सम्मद सुलेमानी ने बताया कि कोरोना संकट की वजह से लॉकडाउन की स्थिति देखते हुए निकाह टाल दिया गया है। इलाहाबाद से बस से बारात लाने की अनुमति वहां के प्रशासन से नहीं मिली। अब शबनम का निकाह बाद में होगा। सम्मद ने बताया कि मीडिया में ऑनलाइन शादी की खबरें छप गई है। हमलोग इससे बहुत दुखी हैं। हमारे धर्म में ऑनलाइन शादी की बात सोचना ही बेमानी है। बिहार और यूपी में लॉकडाउन की घोषणा होते ही निकाह को रजामंदी से टाल दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in