फ्रांस से आया सत्यसाईंं बाबा का भक्त कोरोना पॉजिटिव निकला, लॉज सील

फ्रांस से आया सत्यसाईंं बाबा का भक्त कोरोना पॉजिटिव निकला, लॉज सील

फ्रांस से आया सत्यसाईं बाबा का भक्त कोरोना पॉजिटिव निकला, लॉज सील अनंतपुर (आंध्र प्रदेश) 29 मार्च (हि.स.)। जिले के पुट्टपर्थी में फ्रांस से आया सत्यसाईं बाबा का एक वृद्ध भक्त बेंगलुरु पहुंचकर कोरोना पॉजिटिव मिला है। फ्रांस निवासी के. कोमतें अलेन्जान (64) जिले के पुट्टपर्थी के साईं कुमार लॉज में ठहरा हुआ था। उसने 15 मार्च को लॉज खाली किया और 17 मार्च को बेंगलुरु चला गया। दो दिन बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और अपनी स्वास्थ्य की जांच बेंगलुरु में करवाई। उसकी रिपोर्ट में कोविड-19 पाया गया। कल रात जब यह खबर मिली तो अनंतपुर जिला प्रशासन सतर्क हो गया। जिलाधीश ने अधिकारियों को फ्रांस के इस नागरिक की गतिविधियों और किन-किन से मिला, इसकी जानकारी हासिल करने के निर्देश दिए हैं। इस पर पुलिस ने लॉज को सील कर दिया है और विदेशी भक्त के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में लॉज के मालिक और उसकी पत्नी, एक वृद्ध महिला और सफाई कर्मचारी के खून के नमूने एकत्रित किए गए हैंं। यह मामले सामने आने के बाद अब आंध्र प्रदेश में वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। हिन्दुस्थान समाचार/नागराज/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in