मशहूर कोरियॉग्रफर सरोज खान की सेहत में सुधार, फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने दी हेल्थ अपडेट
मशहूर कोरियॉग्रफर सरोज खान की सेहत में सुधार, फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने दी हेल्थ अपडेट

मशहूर कोरियॉग्रफर सरोज खान की सेहत में सुधार, फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने दी हेल्थ अपडेट

मशहूर कोरियॉग्रफर सरोज खान की सेहत को लेकर फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने दी हेल्थ अपडेट बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान को शनिवार को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी,जिसके बाद उन्हें मुंबई के बांद्रा ईस्ट स्थित गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल सरोज खान की हालत स्थिर है। इसकी जानकारी फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने ट्वीट कर दी। कुणाल ने लिखा-'राजू खान से अभी मेरी बात हुई है। उन्होंने कहा किमास्टर जी पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं और अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना वायरस नहीं है। वो अब ठीक हैं। राजू ने उनके फैंस को प्रार्थना और विशेज के लिए धन्यवाद कहा है। हम उम्मीद करती हैं कि मास्टर जी जल्द ही घर वापस जाएंगी!' सरोज खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद से यह कहा जा रहा था कि उन्हें कोरोना हो सकता है,लेकिन अस्पताल में उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है।सरोज खान की हालत में अब सुधार है और उम्मीद की जा रही है कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। वहीं सरोज खान के फैंस उनके जल्दी ठीक होकर घर वापसी की दुआ कर रहे हैं। 71 वर्षीय सरोज खान ने बतौर कोरियोग्राफर कई गाने कोरियोग्राफ रहे ,जो सुपरहिट हुए।सरोज खान द्वारा कोरियोग्राफर किये गई कुछ प्रमुख गानों में 'तेजाब' का 'एक दो तीन...', 'बेटा' का 'धक धक करने लगा...', 'चालबाज' का 'हवा हवाई', चांदनी का 'मेरे हाथों में नौ नौ चूडियां हैं' और 'ओ मेरी चांदनी', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का 'मेहंदी लगाके रखना' और 'जरा सा झूम लूं मैं...' और फिल्म 'देवदास' का गाना 'मारा डाला...'आदि शामिल हैं । बॉलीवुड में ऐसे अनगिनत गानों में सरोज खान ने अपनी खूबसूरत कोरियोग्राफी से चार चाँद लगा दिया. हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in