विधानसभा के सामने प्रदर्शनरत समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया
विधानसभा के सामने प्रदर्शनरत समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया

विधानसभा के सामने प्रदर्शनरत समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया

लखनऊ, 26 जून(हि.स.)। पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि पर शुक्रवार सुबह के वक्त समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के सामने प्रदर्शन करने का प्रयास किया। जब पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर उन्हें हिरासत में लिया। डीजल और पेट्रोल के बढ़े दामों से आक्रोशित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा के सामने पहुँचे और प्रदर्शन शुरू ही किया था कि वहाँ हजरतगंज थाने से मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। जब कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने लाठी भांजना शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए सपा कार्यकर्ताओं को एहतियातन कैंट थाने ले जाया गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरह ही 3 दिनों से कांग्रेस के कार्यकर्ता भी पेट्रोल और डीजल के बड़े मूल्य का विरोध कर रहे हैं। वही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और अन्य छोटे राजनीतिक दलों ने भी इसका विरोध किया है। हिन्दुस्थान समाचार/शरद/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in