रूप सिंह मंडावी बने बस्तर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष
रूप सिंह मंडावी बने बस्तर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष

रूप सिंह मंडावी बने बस्तर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष

जगदलपुर, 30 जुलाई (हि.स.)। बस्तर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में रूप सिंह मंडावी के नाम पर मुहर लग गया है। रूप सिंह मंडावी 1992 से भाजपा सक्रिय सदस्य रहे हैं। स्वर्गीय बलिराम कश्यप का कार्य क्षेत्र होने के कारण में जन्म से ही भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति सिद्धांतों से प्रेरित होकर कार्य करते रहे हैं। रूपसिंह मंडावी ने 1992 में विधिवत रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद भानपुरीमंडल के कमल वाहिनी का संयोजक भी रहे है, भानपुरी मंडल का महामंत्री रहे हैं, 2010 में बस्तर जनपद का उपाध्यक्ष रहे है, 2010 से ही लगातार भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर का महामंत्री के रूप में दायित्वों का निर्वहन कर रहे है। भानपुरी वनवासी कल्याण आश्रम के संरक्षक के रूप में कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in