मंगलवार को नहीं निकलेगी रथ यात्रा, श्रद्धालु मंदिर में करेंगे भगवान जगन्नाथ के दर्शन

 मंगलवार को नहीं निकलेगी रथ यात्रा, श्रद्धालु मंदिर में करेंगे भगवान जगन्नाथ के दर्शन
मंगलवार को नहीं निकलेगी रथ यात्रा, श्रद्धालु मंदिर में करेंगे भगवान जगन्नाथ के दर्शन

बांदा, 22 जून ( हि.स.)। वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण इस वर्ष भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा नहीं निकाली जाएगी। रथयात्रा के दिन 23 जून को श्रद्धालु मन्दिर में ही भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बलभद्र के दर्शन प्राप्त कर सकते हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए छोटी बाजार मढ़ियानाका रोड में स्थित विराजमान जगन्नाथ स्वामी श्री रामजानकी मन्दिर के पुजारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि प्राचीन काल से चली आ रही परम्परा के अनुसार भगवान के विग्रहों का दर्शन करें। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु मंगलवार को सायं 5 बजे से 7 बजे तक दर्शन प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान श्रद्धालु मास्क व सामाजिक दूरी का ध्यान रखें। सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि विग्रहों का श्रंगार आज से शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रमोद कुमार, लखन, राघव व सुनील इत्यादि को लगाया गया है। जो हर साल विग्रहो को भांति भांति के वस्त्र और अलंकारों से सुशोभित कर करते चले आ रहे हैं। बताते चलें कि, जनपद में शहर में मढ़िया नाका के अलावा प्रसिद्ध बाम देवेश्वर मंदिर में भी भगवान जगन्नाथ जी का मंदिर है। इन दोनों मंदिरों से हर साल भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकलती थी। भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बलभद्र के विग्रहों की शोभा यात्रा शहर में निकाली जाती थी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना कर पुष्प वर्षा करते थे और बड़ी संख्या में श्रद्धालु रथ खींचने की भी परंपरा का निर्वहन करते थे। लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण रथ यात्रा भी न निकाले जाने का निर्णय लिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in